दीपिका पादुकोण ने एक नन्ही परी को जन्म दिया है। कपल ने इंस्टा पर पोस्ट कर के फैंस को खुशखबरी दी है।
फैंस को जब से ये एक्साइटिंग न्यूज मिली, उनकी खुशी संभाले नहीं संभल रही थी। कमेंट्स सेक्शन में वो लोग गुड न्यूज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
दीपिका के घर किलकारी गूंज चुकी है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के घर एक बेबी गर्ल ने जन्म लिया है।
बीते दिनों ही दीपिका ने सिद्धिविनायक मंदिर में माथा टेककर गणेश भगवान का आशीर्वाद लिया था।
ग्रीन कलर की बनारसी साड़ी में दीपिका बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लग रही थीं।
उनके फेस पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ दिखाई दे रहा था। वहीं रणवीर अपनी लेडी लव का पूरा ध्यान रखते नजर आएं।
इसके बाद गणेश चतुर्थी के मौके पर उनकी गाड़ी को मुंबई के गिरगांव चौपाटी स्थित सर एचएन रिलायंस हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट किया गया था।
दीपिका और रणवीर ने साल 2018 में शादी रचाई थी और अब शादी के 6 साल बाद ये कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत कर चुके हैं।