दुनिया के तमाम देशों में ऐसी प्रथाएं सदियों से चली आ रही हैं, जिनके बारे में सुनकर लोगों का यकीन करना मुश्किल हो जाता है। एक ऐसी ही प्रथा चीन में भी है।
चीन में मौत के बाद लोगों की जोड़ियां बनाई जाती हैं। यहां भूतों की शादी की परंपरा हजारों साल पुरानी है। दरअसल चीन में ऐसी मान्यता है कि मौत के बाद भी एक जीवन होता है जिसे after life कहा जाता है।
इसे असल दुनिया का आईना कहा जाता हैं, जहां पैसा, घर और शादी जरूरी माने जाते हैं। इसी वजह से जिनकी शादी होने से पहले ही मौत हो जाती है, उनकी मौत के बाद शादी कराई जाती है। चीन में इस प्रथा को "ghost marriage" के नाम से जाना जाता है।
वहां ऐसा पिछले 3000 साल से हो रहा है। चीनी लोककथा विशेषज्ञ हुआंग जिंगचुन ने कहा कि जीवित लोगों की भावनात्मक जरूरतों को पूरा करने की की कोशिश की जाती है। वो कहते हैं कि लोग मृतकों को लेकर डरे हुए होते हैं।
बुजुर्ग चीनी लोग मानते हैं कि अगर बिना इच्छा पूरी हुए किसी की मौत हो जाए, जैसे कि बिना शादी के, तो वह आराम से नहीं रह पाता और जीवित लोगों को डराने के लिए इस दुनिया में वापस लौटता है।