होली का त्योहार सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि बहुत से देशों में मनाया जाता है। पूरी दुनिया भर में होली के रंगों की धूम मचती है। बता दें, इस बार होली 14 मार्च को मनाई जाएगी।
रंगों का त्योहार होली मन में एक अलहि उत्साह लेकर आती है। जैसे ही होली आती है हर कोई इसके रंगों में खो जाता है। होली सिर्फ रंगों का ही नहीं नहीं बल्कि रिश्तों में भी मिठास घोलने का त्योहार है। भारत के हर कोने में होली की धूम देखने को मिलती है।
खासकर वृंदावन और बरसाने की होली पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। हर साल होली के मौके पर वृंदावन और बरसाने में होली खेलने देश के हर कोने से लाखों की तादात में श्रद्धालु पहुंचते हैं।
इसके अलावा भी भारत के अलग-अलग राज्यों में होली खेली जाती है। लेकिन रंगों का त्यौहार होली सिर्फ भारत ही नहीं कई देशों में मनाया जाता है।
भारत के पड़ोसी देश नेपाल भो होली धूम-धाम से मनाता है। यहां पर होली को फागु पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। इस दिन नेपाल के लोग एक दूसरे पर रंगों से भरे गुब्बारे फेंकते है और ये त्योहार मानते हैं।
कई मुस्लिम देश भी होली का त्योहार मनाते हैं। इसमें बांग्लादेश भी शामिल है, जहां होली को दोल पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। इस दौरान लोग एक दूसरे को रंग लगाकर शुभकामनाएं देते हैं।
पाकिस्तान में भी हिंदू आबादी रहती है और यहां भी होली सेलीब्रेट की जाती है। पाकिस्तान में कराची, लाहौर की होली काफी फेमस है। ये दिन यहां बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।
कुछ अमेरिकी शहरों और यूरोपीय राज्यों में भी होली का त्योहार मनाया जाता है। इस दौरान लोग नाच गाना करते हैं और एक दूसरे को रंग लगाते हैं।
कुछ अमेरिकी शहरों और यूरोपीय राज्यों में भी होली का त्योहार मनाया जाता है। इस दौरान लोग नाच गाना करते हैं और एक दूसरे को रंग लगाते हैं।
फिजी में भी होली मनाने का कल्चर है। यहां भी यह रंगों को त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जाता है और लोग एक-दूसरे पर रंगों से भरे गुब्बारे फेंकते हैं।