अंकिता लोखंडे टेलीविजन इंडस्ट्री का पॉपुलर चेहरा है। फिल्मों में भी वो काम कर चुकी हैं। वहीं सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 17’ में पति विक्की जैन संग नजर आईं थी।
यह कपल लग्जरी घर का मालिक है। अंकिता लोखंडे और विक्की जैन मुंबई में 8BHK वाले आलीशन अपार्टमेंट में रहते हैं।
इस घर की कीमत 70 करोड़ रुपये है। दोनों काफी रॉयल लाइफ जीते हैं। उनके घर के आगे 5 स्टार होटल भी फेल है।
अंकिता लोखंडे अपने घर गणपति बप्पा को लेकर आईं थी। इस दौरान उन्होंने दोस्तों और फैमिली के साथ धूमधाम से त्योहार मनाया। कॉमेडियन भारती सिंह के व्लॉग में उनका आलीशान घर देखने को मिला था।
एक्ट्रेस का पूरा घर ऑल व्हाइट थीम पर बेस्ड है, जो देखने में महल जैसा लगता है। लीविंग एरिया में व्हाइट कलर का बड़ा सोफा सेट किया गया है। साथ ही अलग-अलग जगह पर बहुत सारी वॉल हैंगिंग लगाई गई है।
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन का घर 19वें फ्लोर पर है। घर के साथ ही इसका एंट्रेंस भी बेहद अच्छा है। उन्होंने घर के हर कोने को इस तरह से तैयार किया है कि आराम से प्रोफेशनल फोटोशूट भी किए जा सकें।
एक्ट्रेस अपने घर के अलग-अलग हिस्सों से लगातार तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिसे देखकर लोग खूब तारीफ भी करते हैं। उनका पूरा घर व्हाइट कलर का नहीं है।
घर के हर हिस्से में व्हाइट के अलग-अलग शेड्स देखने को मिलते हैं। बालकनी में व्हाइट और ग्रे का कॉम्बिनेशन दिखाई देता है। कलरफुल फूलों के साथ शेड को मैच करने की कोशिश की गई है।