बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और आलिया भट्ट की फिल्म 'कलंक' 2019 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। दर्शकों को फिल्म के गाने खूब पसंद आए थे।
अभिषेक वर्मन के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों की तरफ से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थीं। फिल्म रिलीज होने के इतने वर्षों बाद एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने इसकी सराहना की है।
एकेडमी के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से फिल्म 'कलंक' का गाना 'घर मोरे परदेसिया' का क्लिप साझा किया गया है।
इस क्लिप में आलिया भट्ट दिखाई दे रही हैं। इस फिल्म को रिलीज हुए पांच वर्ष पूरे हो गए हैं। अब एकेडमी ने फिल्म के गाने और आलिया भट्ट की जमकर प्रशंसा की है।
गाने का क्लिप साझा करते हुए एकेडमी ने कैप्शन में लिखा, 'आलिया भट्ट फिल्म 'कलंक' से 'घर मोरे परदेसिया' का प्रदर्शन कर रही हैं।
वरुण धवन, आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक वर्मन ने किया।
प्रीतम चक्रवर्ती द्वारा इस गाने को कंपोज किया गया। अमिताभ भट्टाचार्य ने इस गाने को लिखा है।' 'घर मोरे परदेसिया' गाने को श्रेया घोषाल ने अपनी शानदार आवाज दी थी।
फिल्म 'कलंक' के इस गाने का क्लिप देखकर फैंस भी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आलिया भट्ट के डांस की खूब प्रशंसा की जा रही है। उन्होंने इस गाने के लिए कथक सीखा था। एक यूजर ने कमेंट करते हउए लिखा, 'आलिया भट्ट की हर फिल्म में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है।