बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने मेट गाला 2024 में अपनी वापसी की है। मेट गाला से आलिया का पहला लुक सामने आया है।

आलिया मेट गाला रेड कार्पेट पर सब्यसाची द्वारा डिजाइन की गई शानदार साड़ी पहनकर पहुंचीं।

अभिनेत्री का ये लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। इस दौरान अभिनेत्री किसी शो-स्टॉपर से कम नहीं लग रही थीं। उनके लुक ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया। 

मेट गाला 2024 में आलिया भट्ट के देसी लुक ने फैंस का दिल जीत लिया है। लोगों की आलिया के लुक से नजर नहीं हट रही है।

आलिया साड़ी में किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं। उन्होंने हल्के हरे रंग की साड़ी पहनी हुई है। उन्होंने साड़ी का लंबा पल्लू रखा है, जो उनके पूरे लुक में चार चांद लगा रहा है।

विदेश में भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाते हुए आलिया ने देसी लुक अपनाया, जिसके चलते अभिनेत्री ने एक बार फिर फैंस को अपना दीवाना बना लिया है।

वहीं कई फैंस उनके इस लुक के तुलना पिछले साल पहने पर्ल गाउन से करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

मेट गाला से अभिनेत्री का लुक सामने आने से पहले उन्होंने अपने लुक की एक झलक साझा करते हुए फैंस को उत्साह बढ़ा दिया था।

आलिया भट्ट रेड कार्पेट पर कई पोज देती हुई नजर आईं। उन्होंने बालों का सुंदर बन बनाया। इसके साथ ही मांग टीका और ईयररिंग्स के साथ अपने लुक को पूरा किया। सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट का ये लुक खूब छाया हुआ है।