खरबूजे के मिठास को ऐसे पहचानें, इन टिप्स को याद रखेंगे तो खरबूजा मीठा ही निकलेगा
गर्मियों में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने फलों में से एक है खरबूजा
खरबूजे में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं, ये आपके शरीर में पानी की कमी को पूरा करते हैं
खरबूजा खरदीते समय आप सभी को इस समस्या का सामना जरूर करना पड़ता होगा, ये तय करना की खरबूजा पका है या नहीं
ये टिप्स जानने के बाद आपको खरबूजा खरीदने में कभी परेशानी नहीं आएगी और आप आसानी से खरबूजे की मिठास का पता लगा पाएंगे
पका हुआ खरबूजा क्रम या beige कलर का होगा, जिसमें ज़रा भी दाग धब्बे नहीं होंगे। पके होने का एक और अच्छा साइन है छिलके पर जाल होना।
खरबूजा अगर तने से जुड़ा हुआ है तो वो कम पका हुआ होगा, लेकिन अगर खरबूजा अच्छे से पका हुआ होगा तो आपको उसका तना नजर नहीं आएगा।
बड़े - बुजुर्ग खरबूजे की खुशबु से उसकी मिठास का अंदाजा लगा लेते थे। पके खरबूज महकेंगे वही अगर महक ज्यादा है तो वो ज्यादा पका हुआ भी हो सकता है।
अपनी उंगलियों से खरबूजे को थपथपाएं और उसकी आवाज सुनें। धीमी और ठोस आवाज से समझ जाइये की खरबूजा पका हुआ है।
पका हुआ खरबूजा वजन में भारी होता है क्यूंकि इसमें मीठा, रसदार गूदा भरा होता है।संभावना है कि कम वजन वाले खरबूजे पके हुए ना हो।