आम इंसानों की तरह बॉलीवुड सेलेब्स भी ईश्वर में अपार श्रद्धा रखते हैं। उनमें से कुछ सितारे तो कई बार मंदिरों में भी नजर आते हैं।

इस लिस्ट में रवीना टंडन का भी नाम शामिल है। रवीना ईश्वर में अपार श्रद्धा रखती हैं। हाल ही में अभिनेत्री अपनी बेटी राशा के संग भोले बाबा के दरबार में हाजिरी लगाती नजर आईं।

सोशल मीडिया पर रवीना और उनकी बेटी राशा की तस्वीरें काफी वायरल भी हुईं। फैंस मां बेटी के मंदिर में साथ में दर्शन करते हुए देखकर काफी खुश नजर आये।

अजय देवगन बॉलीवुड में शिव-भक्त के नाम से भी मशहूर हैं। उन्होंने तो महादेव शंभु का टैटू भी अपने सीने पर गुदवाया हुआ है। अजय देवगन भगवान शिव को अपना गुरु मानते हैं।

अजय देवगन को अकसर मंदिर में दर्शन करते हुए देखा जा सकता है। वो हमेशा महादेव के किसी न किसी मंदिर में हाजिरी लगाते हुए मिल जाते है।

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा तमन्ना भाटिया भी शिव के प्रति अपार श्रद्धा रखती हैं। हाल ही में अभिनेत्री काशी विश्वनाथ मंदिर में नजर आईं।

अभिनेत्री ने कई बार कहा भी है कि भगवान शिव के प्रति उनके मन में अटूट विश्वास है। वे भी आम इंसान की तरह अपनी जिंदगी में ईश्वर को स्थान देती हैं।

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है सैफ अली खान की लाडली सारा अली खान का है। वे कई बार शिव के दरबार में माथा टेकती नजर आ चुकी हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वे महादेव के दर्शन के लिए कई बार महाकाल मंदिर और केदारनाथ की यात्रा कर चुकी हैं।