1

चर्चा में रिंकू सिंह

टीम इंडिया के उभरते हुए धमाकेदार बल्लेबाज रिंकू सिंह खेल के मैदान पर कोई धमाल मचाने से पहले ही एक लड़की के साथ अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं।

1

रिंकू की हुई सगाई?

एक रिपोर्ट के अनुसार, इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले रिंकू सिंह ने सगाई कर ली है। बताया जा रहा है कि उनकी मंगेतर का नाम प्रिया सरोज है।

1

कौन हैं प्रिया सरोज?

इस स्थिति में हर कोई जानना चाहता है कि प्रिया सरोज कौन हैं। आपको बता दें कि प्रिया सरोज कोई आम व्यक्ति नहीं हैं, बल्कि देश की एक सांसद हैं।

1

सिर्फ 25 की उम्र में सांसद

जी हां, प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश की मछलीशहर सीट से समाजवादी पार्टी की सांसद हैं। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में मात्र 25 साल की उम्र में सांसद बनने का गौरव हासिल किया था।

1

वकालत छोड़कर राजनीति

26 वर्षीय प्रिया ने नोएडा की एमिटी यूनिवर्सिटी से एलएलबी की पढ़ाई की है। हालांकि पेशे से वे वकील हैं, लेकिन उन्होंने इस क्षेत्र में करियर बनाने के बजाय राजनीति को अपनी राह चुना।

1

पिता की पुरानी सीट से जीतीं चुनाव

26 वर्षीय प्रिया ने नोएडा की एमिटी यूनिवर्सिटी से एलएलबी की पढ़ाई की है। हालांकि पेशे से वे वकील हैं, लेकिन उन्होंने इस क्षेत्र में करियर बनाने के बजाय राजनीति को अपनी राह चुना।

1

आधिकारिक ऐलान का इंतजार

फिलहाल, रिंकू और सांसद प्रिया की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, और अब सभी की नजरें दोनों की ओर से किसी आधिकारिक घोषणा पर टिकी हुई हैं।