काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में भगत सिंह छात्रा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मनुस्मृति को जलाने की कोशिश की। इसको लेकर कई छात्रों पर FIR की गयी है।
अगर आपको पता न हो कि मनुस्मृति क्या है तो बता दें कि ये हिन्दू धर्म का एक ग्रन्थ है। इसे मनु संहिता और मानव धर्मशास्त्र भी कहा जाता है। ये ग्रन्थ संस्कृत में है।
इस ग्रन्थ में धरम, महिला श्राद्ध, विधि, कानून और सामाजिक व्यवस्था के बारे में लिखा है।
कहा जाता है कि इस ग्रंथ को भगवन मनु ने लिखा था। उन्हें भगवान विष्णु का अवतार और मानव जन्म का प्रथम पुरुष माना जाता है।
जब अंग्रेज भारत आये तो उन्होनें पाया कि जैसे मुस्लिम समुदाय के पास कानूनी किताब शरिया है वैसे ही हिन्दू के पास मनुस्मृति है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक़, काशी के पंडितों के सुझाव दिया कि अंग्रेज मुकदमों की सुनवाई के लिए मनुस्मृति को आधार बनाये।
काशी के पंडितों ने सुझाव दिया था कि मनुस्मृति को हिन्दुओं का सूत्र ग्रंथ बताया जाये। IS तरह से इस ग्रंथ को पॉपुलैरिटी मिली।