इस एक्ट्रेस की खूबसूरती देखकर सिगरेट से हाथ जला बैठे थे अजय देवगन

अजय देवगन 2024 की शरुआत से लेकर अंत तक चर्चा में है। इस साल उनकी 3 फिल्में आ चुकी हैं। इनमें से एक को अच्छा रिस्पांस मिला था। वहीं अब जल्द ही सिंघम-3 रिलीज होने जा रही है।

अजय देवगन की एक फिल्म का पुराना किस्सा काफी वायरल हो रहा है। अजय देवगन की साल 2001 में एक रोमांटिक फिल्म आई थी, नाम था- रास्ते हैं प्यार के।

अजय देवगन ने खुद बताया था कि इस फिल्म के सेट वो कई लोगों के साथ ड्रिंक कर रहे थे। साथ ही स्मोकिंग भी कर रहे थे।

इस दौरान सेट पर माधुरी दीक्षित की एंट्री हो जाती है। उनकी खूबसूरती देखकर वो सिगरेट से खुद को जला बैठे थे।

एक्टर ने एक इंटरव्यू के दौरान अपना चेहरे पर निशान दिखाते हुए कहा था कि मेरे यहां निशान हैं। यह आज भी है। दरअसल सिगरेट गलत जगह रखने के चलते ये हुआ था।

माधुरी दीक्षित के साथ वो कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। हालांकि, जब उन्होंने यह किस्सा शेयर किया तो एक्ट्रेस कहती हैं कि मेरा निशान लेकर घूम रहे हैं।