शादी और त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में हर कोई शॉपिंग में लग जाता है। अगर आपको भी साड़ी पहनने का शौक है तो इन एक्ट्रेस की तरह साड़ी पहनकर आप भी दिख सकती है स्टाइलिश और खूबसूरत।

आलिया के ब्राइडल लुक के साथ उनकी ये अजरख प्रिंट साड़ी भी आपके फेस्टिव सीजन के लिए बेस्ट हो सकती है। आप भी इसे आलिया की तरह ही एक ट्यूब ब्लाउज के साथ कैरी कर सकते हैं। वहीं अपने लुक में चार चांद लगा सकते है।

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी अक्सर अपने साड़ी लुक को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस की तरह आप भी रेड और सिल्वर साड़ी कैरी कर सकते है।

प्रियंका का येलो फ्रील साड़ी लुक भी खूब वायरल हुआ था। इस लुक को आप दीवाली पर या अपनी बेस्टी की शादी के लिए कैरी कर सकती हैं, जिसमें आप बहुत ही खूबसूरत लगेंगी।

साड़ी ड्रेपिंग की बात हो रही है तो हम शिल्पा शेट्टी को बिल्कुल भी नहीं भूल सकते, यूनिक साड़ी स्टाइल से सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस अपनी साड़ी को डेनिम, लेगिंग, धोती पैंट और प्लाज़ो के साथ ड्रैप किए नजर आती हैं।

शिल्पा शेट्टी का रेड साड़ी लुक भी अपने फंक्शन्स में कैरी कर सकते हैं। एक्ट्रेस का ये स्टाइल भी काफी यूनिक है। इसमें एक्ट्रेस ने एक थाई हाई स्लिट स्कर्ट के साथ साड़ी को ड्रेप किया है।

त्योहारों के सीजन में आप पूजा हेगड़े की तरह भी अपनी साड़ी को यूनिक लुक दे सकती हैं। अपने लुक को और निखारने के लिए आप पूजा की तरह एक लहंगे के साथ साड़ी को दुपट्टा बनाकर भी यूज कर सकती हैं। जो आपको साड़ी और लहंगा दोनों का लुक देगा।